Saturday, February 7, 2026
HomeLatest Newsउत्तर प्रदेश के गाज़ीयाबाद के लोनी में पति की मौत के बाद...

उत्तर प्रदेश के गाज़ीयाबाद के लोनी में पति की मौत के बाद छलका पत्नी अनीता का दर्द; सौतन सुनीता से जान का खतरा, योगी सरकार से लगाई मदद की गुहार!

यूपी के गाज़ीयाबाद के लोऩी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक महिला लगातार परेशानियों और धमकियों का सामना कर रही है। यह महिला हैं अनीता, जो अपने स्वर्गीय पति राकेश की तीसरी पत्नी हैं।

अनीता का आरोप है कि उन्हें उनकी सौतन सुनीता, जो राकेश की दूसरी पत्नी थीं, उनके द्वारा लगातार धमकाया जा रहा है और राकेश की संपत्ति पर कब्ज़ा करने की कोशिश की जा रही है। अनीता ने बताया कि उन्हें कई बार धमकी दी गई है और उनका जीना मुहाल कर दिया गया है।

अनीता का गंभीर आरोप है कि सुनीता ने ही राकेश को ज़हर देकर मार डाला, और अब उल्टा झूठा मर्डर का आरोप स्वर्गीय राकेश की तीसरी पत्नी अनीता पर लगा दिया गया है। अनीता का कहना है कि उन्हें और उनके बच्चों को अब सुनीता और उनके गुंडों से जान का खतरा है। उन्होंने बताया कि सुनीता के बदमाशों द्वारा उन्हें लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है, ताकि वे चुप हो जाएं और संपत्ति से हाथ खींच लें।

सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इस पूरे मामले में दूसरी पत्नी, जो तीसरी पत्नी को डराकर धमका रही है, उसका कहीं कोई ज़िक्र या जाँच नहीं हो रही है। जबकि राकेश ने खुद अपने जीवनकाल में दूसरी पत्नी सुनीता के खिलाफ थाना स्तर पर शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसमें सुनीता पर अपनी पति को धमकाना, प्रताड़ित करना, मारपीट, क्रूरता एवं जान लेवा हमला भी शामिल हैं । इसके बावजूद अब तक इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

अब ज़रा जानते हैं राकेश के बारे में —
दिल्ली के शाहदरा स्थित स्वामी दयानन्द हॉस्पिटल में वार्ड बॉय के रूप में काम करने वाले राकेश अब इस दुनिया में नहीं रहे। राकेश अपनी सादगी और मेहनत के लिए जाने जाते थे। अपने काम के प्रति उनके समर्पण और शांत स्वभाव के कारण वे अस्पताल में हर किसी के प्रिय थे। उन्होंने हमेशा अपने परिवार और रिश्तों को साथ लेकर चलने की कोशिश की, लेकिन तक़दीर ने उन्हें ज़्यादा वक्त नहीं दिया।

राकेश की मौत के बाद अनीता पूरी तरह से अकेली पड़ गई हैं। उन्होंने किसी पर व्यक्तिगत आरोप नहीं लगाया, बल्कि बस इतना कहा है कि उन्हें शांति से जीने दिया जाए और उनके दिवंगत पति की संपत्ति पर कोई गलत दावा न किया जाए।

अनीता ने अब योगी सरकार से मदद की गुहार लगाई है, ताकि उन्हें और उनके परिवार को सुरक्षा दी जा सके और राकेश की आत्मा को न्याय मिल सके।

अनीता का कहना है —

“मैं बस इतना चाहती हूँ कि मेरे पति की मौत की सच्चाई सामने आए, उनकी मेहनत की कमाई पर किसी का कब्ज़ा न हो, और मुझे डर या धमकी के बिना अपनी ज़िंदगी जीने दी जाए।”

स्थानीय लोगों का कहना है कि राकेश और अनीता दोनों ही सीधे-सादे और मेहनतकश लोग थे। राकेश ने कभी किसी का बुरा नहीं किया, और अब जब वे नहीं रहे, तो अनीता को बार-बार परेशान किया जा रहा है। समाज के कुछ लोगों ने भी प्रशासन से अपील की है कि दूसरी पत्नी सुनीता के खिलाफ राकेश द्वारा की गई शिकायत को दोबारा देखा जाए और सच्चाई सामने लाई जाए।

अनीता अब अकेली हैं, लेकिन उन्होंने उम्मीद नहीं छोड़ी है। वह लगातार प्रशासन और सरकार से न्याय की गुहार लगा रही हैं, ताकि उन्हें और उनके परिवार को सुरक्षा मिले और उनके पति की आत्मा को शांति।

इस पुरे मामले में आपकी क्या राय है आप हमें कमेंट बॉक्स में कमेंट करके ज़रूर बताएँ

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular